DHAMTARI. धमतरी जिले में अंधे कत्ल एक गुत्थी दुगली पुलिस ने सुलझा ली है। घटना 24 फरवरी 2024 की है। जब दुगली थाना क्षेत्र के जंगल में एक महिला का शव अधजली अवस्था में मिला था।पुलिस को इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में 6 महीने का समय लग गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका का पति अपने पत्नी पर चरित्र शंका करता था। जिसके चलते अपने भतीजे के साथ हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया था। मृतका जयत्री नेताम कांकेर जिला की रहने वाली थी, जो आरोपी की दूसरी पत्नी थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पति मनराखन नेताम और उनके भतीजे रामदेव सलाम, महिला को बहला पुसलाकर घूमने जाने की बात कहते हुए धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र के जंगल में ले जा कर जेक राड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद शव को पेट्रोल डालकर जलाकर जंगल में फेंक कर फरार हो गया था।
आरोपी पति मनराखन नेताम और उनके भतीजे से पुलिस ने कड़ी पूछताछ करने पर आरोपी ने कत्ल करना स्वीकार किया है। बताया जाता है, पुलिस इस मामले की तहकीकात पिछले कई दिनों से कर रही थी। छत्तीसगढ़ समाधान पुलिस ऐप के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद मुखबिरों को लगाया गया था। बहरहाल पुलिस हत्या के आरोप में मृतका के पति सहित भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




































