KANKER. पखांजूर में एक ज़हरीले साँप के काटने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई है। दोनों मासूम एक ही घर के थे। 2 सगे भाइयों को साँप ने काट दिया। एक ही कमरे में दोनों भाई अपने माँ व पिता के साथ सो रहे थे।
ये भी पढ़ेंः बलौदाबाजार हिंसा: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, समर्थकों का हंगामा
मिली जानकारी के अनुसार रात 3 बजे सांप ने उन्हे काट लिया। एक भाई 5 वर्ष और दूसरा 3 वर्ष का बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों ने दोनों बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। यह पखांजूर थाना के पी व्ही 130 श्रीनगर गांव का पूरी घटना है।
बता दें कि दो दिन पहले राजिम क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई थी। जहां जहरीले सांप ने मां-बेटी को काट लिया। आनन-फानन में मां-बेटी को महासमुंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई है। परिजनों ने सांप को खोजकर मार डाला है। वहीं घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम भसेरा का है।
ये भी पढ़ेंः 11 घंटे की मशक्कत के बाद विधायक देवेन्द्र यादव गिरफ्तार, मचा बवाल
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भसेरा निवासी कृष्णा साहू खेती किसानी का काम करता है। बुधवार को कृष्णा अपनी पत्नी लता साहू और चार बच्चों के साथ अलग-अलग पलंग में सोए हुए थे। इसी बीच देर रात एक जहरीला सांप करैत बिस्तर पर पहुंचा और लता साहू तथा उसकी बेटी ऐश्वर्या साहू को काट लिया। आधी रात के बाद दोनों की तबियत बिगड़ने लगी।
ये भी पढ़ेंः हाईकोर्ट के 7 जजों को मिला प्रदेश के दो-दो जिलों का प्रभार, जानें विस्तार से
तड़के सुबह दोनों को उल्टियां होने लगी। जिसके बाद परिजनों ने दोनों को फिंगेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर होते देख महासमुंद रेफर किया गया। इस दौरान लता साहू की रास्ते में ही मौत हो गई है। वहीं ऐश्वर्या ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।