BILASPUR. जिले में डायरिया का कहर जारी है। सिम्स में बुधवार को उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला का उपचार सिम्स में दो दिन से चल रहा था उल्टी दस्त से परेशान होकर अस्पताल में भर्ती हुई थी। बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। अभी तक जिले में 1000 से अधिक डायरिया के मरीज मिल चुके है। लगातार बढ़ रहे मामले से स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
बता दें, डायरिया पीड़ित महिला का उपचार सिम्स में चल रहा था। जानकारी के मुताबिक तिफरा क्षेत्र में रहने वाली सुनीता उम्र 36 वर्ष की कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। दो दिन पहले ही परिजन उसको उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया था।
महिला लगातार उल्टी-दस्त से परेशानी थी महिला को सिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था।महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ और बुधवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
अभी सिम्स में डायरिया से पीड़ित 6 से अधिक मरीज भर्ती है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अब तक जिले में 1000 से अधिक की संख्या में डायरिया के मरीज मिले है। लगातार सघन जांच कर डायरिया पीड़ितों तक पहुंचकर उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग अवगत करा रहा है।
ये भी पढ़ेंः स्टूडेंट की बेरहमी से पिटाई करने वाला शिक्षक सस्पेंड, पढ़ें क्या है पूरा मामला
स्वास्थ्य विभाग बांट रहा दवाई
लगातार बढ़ रहे डायरिया के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में लगातार दौरा किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग दवाईयां वितरित कर रहा है। साथ ही साथ डायरिया के प्रारंभिक लक्षण व रोकथाम के विषय में जानकारी दी जा रही है।