TEC NEWS. गूगल ने अपने यूजर्स के लिए कई सारी सुविधाएं अलग-अलग एप के माध्यम से उपलब्ध कराई है। गूगल फोटोज, गूगल क्रोम, गूगल पिक्सल, गूगल पे, गूगल ट्रांसलेट, गूगल मीट सहित कई एप का यूज करते हैं। उन्हीं में से एक है गूगल मैप इसके जरीए गूगल लोगों को अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने में मदद करती है। इसका यूज बहुत से लोग करते हैं। गूगल अपने इस एप में नए फीचर लाने जा रहा है। इस फीचर के आने से मैप में होने वाले सभी कंफ्यूजन दूर हो जाएंगे।
बता दें, गूगल मैप में लगभग सभी जगह पर पहुंचने का रास्ता बताया जा रहा है। गूगल मैप का उपयोग ऐसे लोग करते हैं जो किसी नए जगह पर जा रहे हैं और उन्हें उस जगह के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है।
ये भी पढ़ेंः अगर Google Pay से ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो अलर्ट हो जाएं, इन बातों का रखना होगा ध्यान
कई बार इस एप में रास्ते में कंफ्यूजन भी हो जाता था। अब गूगल उस कंफ्यूजन को दूर करने जा रहा है। इस बार लगभग हर एक चीज साफ पता चलेगी। ब्रिज व ओवरब्रिज में भी किसी तरह का कंफ्यूजन नहीं होगा।
ये भी पढ़ेंः चोरी हो गया हो आपका फोन तो घर बैठे ही कर सकते है अपनी UPI ID डिलीट, कैसें जानें यहां
शुरू हो रहा अपडेट गूगल मैप में
गूगल मैप में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं और यह नया फीचर धीरे-धीरे शहरों में अपडेट हो रहा है। फिलहाल 40 से अधिक शहरों में गूगल मैप का नया फीचर देखने को मिल रहा है। वहीं कुछ ही समय में यह पूरे भारत के शहरों के यूजर्स को दिखेगा। उसका उपयोग कर अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः नई सुविधा…अब बिना डेबिट कार्ड ATM से निकाल सकते हैं पैसे, अपनाएं ये प्रोसेस
कई कंफ्यूजन होगा दूर
इस एप में कई बार ब्रिज व ओवर ब्रिज को लेकर कंफ्यूजन हो जाता था वहीं नदी व नालों को लेकर भी कई बार लोगों को कंफ्यूजन होती थी लेकिन अब इस नए फीचर में इन सभी कंफ्यूजन को दूर कर दिया गया है। इससे सभी चीजें साफ नजर आएंगी।