INDORE. चंद्रमा मेष राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 15:46 बजे से 17:27 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 04 जून का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातक मित्रों एवं संबंधियों के साथ समय बिताएंगे एवं विचारों का आदान-प्रदान करेंगे, जिससे पारिवारिक एवं धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। संतान को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 1
वृषभ – वृषभ राशि के जातक अपने जीवन के बहुमूल्य पक्ष पर काम करेंगे तथा करियर को लेकर विचार करेंगे। खर्चो का थोड़ा ध्यान रखें अन्यथा बजट थोड़ा बिगड़ सकता है। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 2
मिथुन – मिथुन राशि के जातक लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं तथा प्रकृति के बीच समय बिता सकते हैं। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा तथा कोई खुशखबरी मिलने के योग रहेंगे। ओम नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 6
कर्क – कर्क राशि के जातकों को कुछ मायूसी का सामना करना पड़ेगा परंतु परिवार का साथ आपको मजबूती प्रदान करेगा तथा आत्मबल के साथ आप आगे बढ़ेंगे एवं सही डिसीजन लेने में समर्थ होंगे। ओम् चामुण्डायै नमः का जप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 1
सिंह – सिंह राशि के जातक समय अनुकूल होने से सही डिसीजन लेने में समर्थ होंगे तथा नजदीकी रिश्तेदारों के साथ समय बिताएंगे। पुराने मित्रों से मिलना लाभकारी हो सकता है। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग क्रीम एवं शुभांक 9
कन्या – कन्या राशि के जातकों को बड़े अधिकारियों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा तथा संपर्क सूत्र बढ़ेंगे। पढ़ाई और करियर को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं एवं नजदीकी व्यक्तियों से चर्चा कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग स्किन एवं शुभ अंक 4
तुला – तुला राशि के जातक नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ेंगे तथा बड़े प्रोजेक्ट मिलने के योग रहेंगे। शिक्षा का क्षेत्र आपके लिए लाभकारी रहेगा तथा मानसिक सुख प्रदान करेगा। आत्मविश्वास और मनोबल के बल पर बड़े लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 1
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को गंभीरता बनाए रखनी चाहिए तथा समस्याओं का समाधान खोजना चाहिए उचित होगा। अधिक मेहनत करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है तथा भाग्य बना सकता है। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 8
धनु – धनु राशि के जातक अधिक कार्यभार बढ़ने से थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं, परंतु नई साझेदारी से लाभ मिलने के योग रहेंगे। आर्थिक मामलों में भी सहायता मिलेगी तथा लंबी दूरी की यात्राएं करेंगे। ॐ महादेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग ग्रे एवं शुभांक 6
मकर – मकर राशि के जातकों को आज के दिन परिवार के साथ समय बिताना चाहिए तथा अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन ग्रहण करना चाहिए, जिससे बड़े काम हो सके और सही मार्ग मिल सके। ओम नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 7
कुंभ – कुंभ राशि के जातक आज प्रसन्न रहेंगे तथा पुराने रुके हुए कार्य होने से प्रसन्नता बड़ेगी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के अच्छे परिणाम मिलने से घर परिवार में खुशियों का माहौल होगा। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभांक 5
मीन- मीन राशि के जातकों को समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा तथा घर परिवार में अच्छे रिश्ते बनेंगे तथा आसपास का वातावरण अच्छा होने से लाभ मिलने के योग रहेंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 2