RAIPUR. लोकसभा चुनाव की राजनीतिक दलों के साथ अब चुनाव आयोग भी तैयारी में जुटी है। इसके साथ ही इस चुनाव के लिए आयोग ने नई व्यवस्था बनाई है। सीनियर सिटीजन व दिव्यांगों को वोट डालने नहीं लाइन लगानी पड़ेगी। आयोगन ने लोकसभा चुनाव में दिव्यांग, वृद्धजन और निशक्त मतदाताओं के लिए बूथों पर आवश्यक सुविधाओं देने के निर्देश दिए है।

छत्तीसगढ़ में लोकससभा चुनाव के दौरान प्रत्येक बूथ पर व्हील चेयर होंगे, बूथ भी भू-तल पर होंगे। मतदान केंद्र भवन तक पहुंचने के लिए अच्छी स्थिति में पहुंच योग्य सड़क बनेगी। मतदान केंद्र में आम सुविधा जैसे पीने का पानी, प्रतीक्षा शेड, दिव्यांग मतदाताओं के अनुकुल शौचालय, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, दिव्यांग मतदाताओं के लिए उपयुक्त ढाल का स्थायी रैंप और निर्धारित मानकों के अनुसार मतदान कक्ष बनाए जाएंगे। मतदान के दिन दिव्यांग और सीनियर सिटीजन के सहयोग के लिए एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड स्वयंसेवकों की नियुक्ति डीआरओ करेंगे।

चुनाव के दौरान ये सुविधाएं भी मिलेंगी
– पहले करेंगे मतदान।
– घर से लाने-छोड़ने के लिए मिलेंगे मुफ्त वाहन।
– बूथों पर दृष्टिबाधित व्यक्ति को सहयोगी के रूप में एक साथी को ले जाने की अनुमति।

– दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि में डमी मतपत्र मुद्रित कराकर रखे जाएंगे।
– दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए ईवीएम पर ब्रेल लिपि में प्रत्याशियों का रहेगा नाम।

– सहायता बूथ की जानकारी दिव्यांग मतदाताओं को देने साइनेज चस्पा किया जाएगा।
– दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता चाहेंगे तो पोस्टल बैलेट से घर पर ही कर सकेंगे मतदान।
– दिव्यांग मतदाताओं के लिए सक्षम एप की सुविधा भी।

वोटों की गिनती के समय रहेंगे पोस्ट मैन
दूसरी ओर, लोकसभा चुनाव में डाक मतपत्र वितरण के लिए पोस्टमैन को रिटर्निंग अधिकारी परिचय पत्र जारी करेंगे। पोस्टमैन मतगणना के दिन मतदान केंद्र में रहेंगे। मतदाताओं से प्राप्त डाक मतपत्रों के वितरण के लिए लोकसभा सीटों के जिला मुख्यालय में नोडल अधिकारी और पोस्टमैन नामित करेंगे।





































