BHILAI. शहर में होली त्योहार की धूम मची हुई है। जगह–जगह अनेकों कार्यक्रम कराए जा रहे है। इसी बीच आज माइलस्टोन जूनियर में भी होली उत्सव मनाया गया। प्रिंसिपल हेमा गुप्ता की देखरेख में यह आयोजन बहुत की धूम–धाम के साथ संपन्न हुआ।
माइलस्टोन जूनियर में आज बच्चों की इस सत्र की आखरी परीक्षा भी थी। लंबे समय से बच्चे परीक्षा की तैयारी और परीक्षा देने में लगे हुए थे।
बच्चों ने परीक्षा के लिए बहुत मेहनत की। आज आखरी परीक्षा को देखते हुए और उनके मनोरंजन का ध्यान रखते हुए आज यह आयोजन रखा गया। परीक्षा भी खत्म हो चुकी है ऐसे में बच्चों ने बिना किसी फिक्र और चिंता के खूब एंजॉय किया।
ऐसे खेली गई होली
फूलों वाली होली और संगीत की धुन में बच्चों ने घंटों धूम मचाई। इसके बाद सभी बच्चों ने रंग–बिरंगे गुलाल से होली खेली। इस दौरान सेफ्टी का खास ध्यान रखा गया था।
बच्चों के लिए खास Natural Herbal कलर मंगाए गए थे। बच्चों के हाथों में तरह–तरफ की पिचकारियां भी थी। इसमें रंग भर के बच्चों एक दूसरे के ऊपर रंग डाला और भरपूर डांस किया।
माइलस्टोन की डायरेक्टर डाॅ.ममता शुक्ला द्वारा बच्चों की सुरक्षा के लिए भी पहले ही इंतजाम कर दिया गया था। मनोरंजन के साथ ही साथ सुरक्षा के इंतजाम भी काफी जरूरी है। बच्चे मनोरंजन के दौरान सारा माइलस्टोन परिवार उनकी सुरक्षा व्यवस्था का खास ध्यान रखता है। बुरा न मानों होली है और Happy Holi की शुभकामनाओं के साथ सारा माइलस्टोन खुशियों से गूंज उठा।
बच्चों ने प्रिंसिपल हेमा गुप्ता को भी खूब रंग लगाया। मैडम ने भी बच्चों के साथ बच्चा बनकर जमकर मस्ती और खूब एंजॉय किया। इस सत्र का आखरी दिन होली सेलिब्रेशन के साथ सम्पन्न हुआ।