BILASPUR. राज्य सरकार के बदलने के बाद से ही ट्रांसफर का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं अब लोक सभा चुनाव से पूर्व निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद से हर विभाग में तबादले हो रहे है। वहीं बिलासपुर जिले में कलेक्टर ने एक साथ राजस्व विभाग के पटवारियों का ट्रांसफर कर दिया है।
बता दें, तबादला सूची में कई पटवारी ऐसे है जो एक ही जगह पर कई वर्षों से जमें हुए थे। लेकिन अब कलेक्टर अवनीश शरण ने उनका तबादला कर दिया है। इससे प्रशासन में हड़कंप भी मच गया है।
आखिर एक साथ इतने पटवारियों का तबादला क्यों किया गया। इस तबादले के बाद से ही कार्यों में तेजी आने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
सूची में एक साथ 100 से अधिक नाम
राजस्व विभाग में थोक के भाव में पहली बार तबादला हुआ है। इसमें तीन साल व उससे अधिक समय से एक ही जगह पर कार्य कर रहे पटवारियों के नाम शामिल है।
पटवारी आलोक तिवारी के मामले का असर
जानकारी के मुताबिक इस तरह से एक ही दिन में इतने सारे लोगों का ट्रांसफर होने पीछे वजह आलोक तिवारी पटवारी के मामले को बताया जा रहा है।
बीतें दिनों वह अपना ट्रांसफर रूकवाने मंत्री के बंगले तक पहुंच गया था।
जिसके बाद मंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिया था। वहीं आज एक साथ तबादला सूची जारी करना के पीछे भी उस मामले को बताया जा रहा है।