BILASPUR. विधानसभा चुनाव के बाद अब लोक सभा चुनाव की तैयारी चल रही है। दल बदल व राजनीतिक तौर पर खुद को साबित करने का प्रयास राजनीतिक दलों से जुड़े नेता करने में लगे है। वहीं इसी बीच बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चैहान ने कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।
बता दें, बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चैहान ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। सोमवार को पत्र जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी को सौंप दिया।
सुबह वे अपने समर्थकों के साथ रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच गए। अब से कुछ देर बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह व भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री व अटल के है करीबी
अरुण सिंह चैहान कांग्रेस की गुटीय राजनीति के हिसाब से पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल व कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के करीबियों में माने जाते है।
कांग्रेस से मोह भंग होने के संबंध में इस बात क चर्चा जोरों पर है कि विधानसभा चुनाव के समय उनकी उपेक्षा की गई।
चुनाव के समय संगठन के बैठकों से भी दूर रखा गया। अपने से दराव और उपेक्षा को ही कांग्रेस से मोह भंग होने का कारण माना जा रहा है। कोटा क्षेत्र में अरुण सिंह चैहान की पकड़ अच्छी मानी जाती है लेकिन चुनाव के दौरान उनसे दूरी बना लेने के कारण ही पार्टी से अलग होने का विचार आया होगा।
और भी सदस्य छोड़ सकते है पार्टी
जिला पंचायत अध्यक्ष के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कयास लगाए जा रहे है कि कुछ जिला पंचायत सदस्य भी कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो सकते है।
लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। अरूण सिंह चैहान के नेतृत्व में कदम उठा सकते है।