RAIPUR. छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद से लगातार प्रशासनिक अफसरों का तबादला आदेश जारी हो रहा है। गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने चार और अधिकारियों को ट्रांसफर किया है। जारी आदेश के मुताबिक पोषण चंद्राकर को बीज निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है।
देवेंद्र भारद्वाज को विशेष सचिव वाणिज्यिक कर (आबकारी) बनाया गया है। उन्हें आवास एवं पर्यावरण विभाग के साथ नियंत्रक नापतौल विभाग का एडिश्नल चार्ज दिया गया है। विमला नावरिया को संयुक्त सचिव मत्स्यपालन विभाग की जिम्मेदारी दी गी है। उन्हें मत्स्य पालन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
एक दूसरे आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर प्रकाश सिंह राजपूत को अपर कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान से अंबिकापुर नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है।