BHILAI. बुंदेलखंड-महाकौशल ब्राह्मण समाज, भिलाई-दुर्ग द्वारा वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह का कार्यक्रम 21 जनवरी को रखा गया है। आयोजन शांति वाटिका धनोरा रोड रिसाली, भिलाई में सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा और इसका समापन शाम 5 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी राधे गोविंद बाजपेयी होंगे। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी शिशिर गुरुजी करेंगे।

बुंदेलखंड-महाकौशल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश एवं भगवान परशुराम का आह्वान और दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। 9.30 से 10.30 बजे तक हनुमान चालीसा पाठ, बच्चों की धार्मिक ज्ञान प्रतियोगिता होगी। इसके बाद ऐसे परिवार जो बच्चों को धर्म से जोड़ने के लिए हटकर प्रयास कर रहे हैं उनका सम्मान किया जाएगा। ब्राह्मण होना गर्व की बात है इस पर बच्चे अपने विचार रखेंगे। इसके अलावा वरिष्ठ सदस्यों, सर्विस ज्वाइन किए युवाओं और प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया जाएगा।

महासचिव सीमा तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में शादी योग्य युवक-युवतियों की जानकारी भी साझा करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो गई है। सामाजिक बंधुओं से आयोजन को लेकर रायशुमारी भी हो गई है। कार्यक्रम में सुबह 10 से 11 बजे तक भोजन, दोपहर और शाम को चाय की व्यवस्था रहेगी। पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। महासचिव सीमा तिवारी ने आयोजन को सफल बनाने और अधिकाधिक संख्या में स्वजातीय बंधुओं से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।





































