BILASPUR. शहर की जानी मानी समाजसेवी व स्वयंसेवी संस्था धिति वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा साल भर के विविध समाज हित कार्यों की जानकारी देने व समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित करने के उद्देश्य से सालाना जलसे उद्यम के पांचवें संस्करण(2023-24) का दो दिवसीय शानदार आयोजन किया गया।
उद्यम के पांचवें संस्करण का थीम मिशन लाइफ ( रिड्यूस, रीसायकल व रीइमेजिन ) रहा। इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहले दिन कवि सम्मेलन में पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे की महत्वपूर्ण उपस्थिति में युवा कवि रिकी बिंदास, शायर हर्षराज हर्ष, युवा कवि ईशान शर्मा व अभिषेक पांडेय ने देर रात तक श्रोताओं का मनोरंजन किया। शहर की न्यू डे बैंड, नर्तन ग्रुप व अनेक युवाओं ने अपनी कला की प्रस्तुति देकर सैकड़ों लोगों का दिल जीता। दूसरे दिन शहर की युवा कथक साधिका आँचल पांडेय व उदिता चक्रबर्ती ने उम्दा प्रस्तुति दी। अर्चिन्स ग्रुप द्वारा नुक्कड़, एहसास बैंड द्वारा सांगीतिक प्रस्तुति दी गई। देर रात तक चले इस आयोजन का शहरवासियों के काफी लुफ्त उठाया। सूफी गायक नरिंदर पाल सिंह निन्दर की गायकी को लोगों ने काफी पसंद किया। आरजे संस्कृति सिंह द्वारा दोनों दिवस के आयोजन का सफल मंच संचालन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शहर विधायक अमर अग्रवाल, स्पिक मैके के राज्य समन्वयक अजय श्रीवास्तव, संस्कृति कर्मी आशीष राज सिंघानिया एवम प्रमुख अतिथि डॉ. ज्योत्सना मिश्रा ( बायोटेक्नोलॉजिस्ट और सामाजिक कार्यकर्ता।भिलाई-दुर्ग,) पंकज कुमार पाठक( सेक्शन ऑफिसर, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार) के साथ साथ अन्य अतिथियों ने कलाकारों व सहयोगी संस्थाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन प्रमुख सत्येंद्र सिंह व शिवम सिंह द्वारा उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करने प्रस्तुति दी गई।