INDORE. चंद्रमा मीन राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 12:24 बजे से 13:44 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 20 दिसंबर का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातक आज शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तथा युवा वर्ग को प्रतियोगी परीक्षा में भी लाभ प्राप्त होगा। अनुभव व्यक्तियों से मुलाकात अच्छी रहेगी। ओम् चामुण्डायै नमः का जप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 6
वृषभ – वृषभ राशि के जातक आज मतलबी लोगों से दूरी बनाए अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा तथा प्रॉपर्टी के व्यापार भी फलीभूत होंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग स्लेटी एवं शुभांक 2
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को मांगलिक आयोजनों में जाना चाहिए और पुराने रिश्तों को मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए उचित रहेगा। आज काफी व्यस्तता हो सकती है उसके बावजूद आप कई लोगों से मुलाकात करेंगे। ओम गुरवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग गेहूंआ एवं शुभांक 8
कर्क – कर्क राशि के जातकों को आज महत्वपूर्ण कार्यों को बढ़ाना चाहिए तथा शासकीय कामकाज में लगना चाहिए समय अनुकूल है एवं वर्तमान स्थिति भी शुभ होने से सभी काम होने के योग बनेंगे। ॐ महादेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 1
सिंह – सिंह राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा एवं उत्तम समाचार मिलने के योग बनेंगे। दूर बैठे व्यक्ति से फोन द्वारा चर्चा हो सकती है एवं व्यापार व्यवसाय की वृद्धि के प्रयास किया जा सकते हैं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग क्रीम एवं शुभांक 4
कन्या – कन्या राशि के जातकों को गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए एवं अविवाहित युवतियों को नया रिश्ता ढूंढने का भी प्रयास करना चाहिए। समय अनुकूल है अनुभवी व्यक्ति को लाभ मिलने के योग है। ॐ राहवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 3
तुला – तुला राशि के जातक अपने लिए नए पार्टनर की तलाश कर सकते हैं तथा छोटी-मोटी दिक्कतों के बावजूद सफलता हासिल कर सकते हैं समय अनुकूल है। नए कार्यों को क्रियान्वित करने का प्रयास करें। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 6
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को नए काम मिलने पर घबराना नहीं चाहिए तथा एक नई टीम का निर्माण करना चाहिए, जिससे आपको आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति होगी। ग्रह स्थिति अनुकूल होने से सभी काम संपन्न होने के योग रहेंगे। ओम नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग फिरोजी एवं शुभ अंक 7
धनु – धनु राशि के जातकों को दुखद परिस्थितियों का ध्यान नहीं रखना चाहिए तथा अपने कार्य पर ध्यान देना चाहिए। महत्वपूर्ण योजनाओं को मूर्त रूप देने का प्रयास करें अच्छे रिजल्ट सामने आएंगे। हम कृष्णाय वासुदेवाय नमो नमः का जाप करें।
शुभ रंग काला एवं शुभांक 1
मकर – मकर राशि के जातक को किसी खास मित्र के द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है एवं मिलकर काम कर सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए समय निकालिए उचित रहेगा। ओम माधवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभांक 2
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल परिस्थितियों होने पर ही कोई कार्य आगे बढ़ना चाहिए तथा अपने उपलब्धियां का ध्यान रखना चाहिए। कोई अटका हुआ काम हो सकता है तथा नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। नारायण कवच का पाठ करें। शुभ रंग गेहूंआ एवं शुभांक 6
मीन – मीन राशि के जातकों को आज स्वयं के कार्य पर ध्यान देना है तथा बड़ी मुश्किलों के साथ चलना पड़ेगा, फिर भी आप अपने जरूरी काम निपटाने में समर्थ रहेंगे। किसी अनजान व्यक्ति से दूरी बनाएं उचित रहेगा। दुर्गा कवच का पाठ करें। शुभ रंग हरा एवं शुभांक 5