BHILAI. भिलाई के सेक्टर–5 बालाजी मंदिर में आंध्र महिला मंडली द्वारा पिछले दो सालों से दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इस साल इसका तीसरा वर्ष था। इस आयोजन में सैकड़ों लोग शामिल हुए। मंदिर के द्वार में सुंदर रंगोली के साथ दिए जलाए गए।

आंध्र महिला मंडली की अध्यक्ष पेरी पद्मा से मिली जानकारी के अनुसार, दो साल पहले एक हजार दियों के साथ यह आयोजन शुरू किया था। इसके बाद पिछले साल पांच हजार दिए रखें गए थे। वहीं इस साल 11 हजार दिए सोचे गए थे जो की लगभग 16000 हो चुके है। कार्तिक महीने में हर दिन मंदिर में आकाश दीप जलाया जाता है। महीने भर उसी दिए और बाती को जलाया जाता है केवल तेल बदला जाता है। कार्तिक महीने की शुरुआत में दीपोत्सव मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन स्वयं भगवान धरती पर रहते है।

आंध्र महिला मंडली में शामिल लगभग 700 महिलाओं की मेहनत और आस्था से यह संभव हो पाया है। यह समिति 50 साल पुरानी है और सभी इस प्रकार के आयोजनों में बढ़–चढ़ कर हिस्सा भी लेते है। इसके अलावा मंदिर कमिटी, अध्यक्ष पीवी राव, सेक्रेटरी जाया पीएस सहित अन्य सभी लोगों के सहयोग के हर साल यह आयोजन बड़े ही धूम–धाम के साथ मनाया जाता है।





































