RAIPUR. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा हैं। बीते कुछ दिनों से पड़ रही हल्की ठंड अब कम होगी और आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वातावरण में नमी बढ़ेगी, लेकिन ठंड कम ही रहेगी। 22 नवंबर बाद मौसम बदल सकता है और ठंडी हवाओं के प्रभाव से ठंड बढ़ेगी।

आपको बता दें, आने वाले तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इससे ठंड में थोड़ी कम आयेगी।

मौसम के बदलते मिजाज के चलते मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अधिक ठंड की संभावना जताई हैं। फिलहाल कुछ दिन मौसम में किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं होगा।




































