DURG. छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के बाद दूसरे चरण के मतदान के लिए सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। दोनों ही प्रमुख पार्टियों के स्टार प्रचारक लगातार प्रदेश के दौरे पर हैं। इसी कड़ी में आज यानी शुक्रवार को भिलाई खुर्सीपार पहुंचे। यहां भिलाई नगर के भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पाण्डेय के पक्ष में उन्होंने जनता से वोट मांगा।

रोड शो के में उनके साथ प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पाण्डेय के सुपुत्र मनीष पाण्डेय और हालही में भाजपा में शामिल नेत्री तुलसी साहू मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने अपने भोजपुरिया अंदाज में गाना गाकर प्रेम प्रकाश पाण्डेय के लिए वोट मांगा। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को तय करना है कि उन्हें सट्टे वाली सरकार चाहिए या फिर विकास वाली। छत्तीसगढ़ में कितना बदलाव आया पूछने पर कहा कि कुछ परिवर्तन सकारात्मक होते हैं कुछ परिवर्तन नकारात्मक होते हैं, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आकर सट्टा का खेल खेल रही है जो जग जाहिर हो चुका है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधने हुए कहा कि, ये लोग सट्टा खेल रहे हैं सनातन धर्म को नष्ट करने की योजना भी बना रहे हैं। यह लोग हमास का समर्थन कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते यह सब नहीं बंद कर दिया जाएगा। कांग्रेस की सरकार ने भगवान राम को 500 साल का वनवास दिया। राम को काल्पनिक कहा, आज राम जी का मंदिर बन रहा है तो ये कह रहे कि हमे बुलाया नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 15 साल सत्ता चलाई। लोगों को लगा की बदलना चाहिए और बदल दिया। लेकिन अब लोग वापस जनता इसे बदलेगी।छत्तीसगढ़ की जनता को इसका एहसास है और अब वो इसे ठीक कर देगी।




































