BILASPUR.बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती गुरूवार को बिलासपुर पहुंची। उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने व प्रचार करने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस व बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि देश में जहां देखो वहां भ्रष्टाचार फैला हुआ है। दोनों ही पार्टियों ने देश को लूटा है।
बता दें, बसपा सुप्रिमों मायावती ने बिलासपुर के साइंस कालेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बसपा पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है। वहीं कांग्रेस-भाजपा पर आरक्षण का कोटा पूरा नहीं करने का आरोप भी लगाया। छत्तीसगढ़ सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस-भाजपा दोनों दलों ने छत्तीसगढ़ के लिए कुछ नहीं किया है केन्द्र सहित छत्तीसगढ़ सरकार हर स्तर पर देश में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है। भ्रष्टाचार से मुक्त करना है तो बसपा के प्रत्याशियों को वोट दे। बसपा देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करेगी।

आदिवासियों व दलितों पर अत्याचार हो रहा
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों व दलितों पर अत्याचार हो रहा है। छत्तीसगढ़ आदिवासियों को जबरन नक्सली बताकर उनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य अल्पसंख्यक समुदाय की भी हालत ठीक नहीं है। अपर क्लास गरीबों की हालत भी दयनीय बनी हुई है।

आरक्षण पर भी उठाया सवाल
मायावती ने छत्तीसगढ़ में 33 प्रतिशत महिलाओं के आरक्षण पर कहा कि भले ही सरकार 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दे रही है। लेकिन उसमें भी एससी, एसटी व ओबीसी के महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की व्यवस्था नहीं की है।




































