BHILAI. भिलाई शहर का सेक्टर–02 तलाब एक ऐसा तलाब है जहां लोगों को न केवल भगवान श्रीराम के साथ माता सीता और लक्ष्मण के दर्शन होते है बल्कि साथ ही छत्तीसगढ़ महतारी भी विराजित है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से इस तालाबा का और भी सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

यहां शानदार म्यूजिकल कलर फाउंटेन भी लगवाया गया है। 6 अक्टूबर की शाम विधायक देवेंद्र यादव ने इसका लोकार्पण किया। रंगिन म्यूजिकल फाउंटेन चालू करते ही लोग काफी उत्साहित नजर आए। हर किसी ने इसकी खूब तारीफ की और भरपूर आनंद लिया। सेक्टर 2 के इस तालाब में हर वर्ष छठ पर्व बड़े धूम धाम के साथ मनाया जाता है। हजारों की संख्या में भक्त इसमें शामिल होते है। विधायक यादव की पहल से इस तालाब को नया स्वरूप मिला है।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, लोक कर्मप्रभारी व विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर, सेक्टर 2 की पार्षद सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस तालाब के आसपास बच्चों के लिए खेल मैदान, झूला, लॉन, फूड पार्क बनाया गया है। वही छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा भी इस जगह को खास बनाती है। तालाब के किनारे दीवाल पर बने म्यूरल चित्रकला से रामभगवान की यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा।

यह तलाब भक्ति का केंद्र
इस दौरान विधायक यादव ने कहा कि सेक्टर 2 तालाब भक्ति का केंद्र है। लोगों की यहां से आस्था और श्रद्धा जूड़ी हुई है और ख्याल रखते हुए तालाब का सौंदर्यीकरण किया गया है। पांच सालों में हमारे द्वारा किया हुआ हर एक वादा पूरा हुआ है जिसमें से एक ये भी है।





































