INDORE. मध्य प्रदेश में इंदौर के स्कूल बस के साथ बड़ा हादसा हुआ है। यहां नव आदर्श विद्या हायर सेकेंडरी स्कूल की बस पलट गई है जिसमें 15 बच्चे घायल हो गए है।

मिली जानकारी के अनुसार, जाम गेट के मंडलेश्वर थाना अंतर्गत एक स्कूली बस पिकनिक के लिए जा रही थी इस दौरान घाट में अचानक नियंत्रण बिगड़ने से बस पलट गई।

इस घटना में करीब 15 बच्चे घायल हुए हैं। वही एक बच्चे का हाथ बुरी तरह से कट गया है। घायल बच्चों को महू के मध्यभारत अस्पताल व गेटवेल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। इसके अलावा कुछ बच्चों को उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है।

खबरों के मुताबिक इस घटना में शुभम ठाकुर नामक बच्चे का हाथ कट गया है जिसे गेटवेल अस्पताल में भर्ती किया गया है।तीन बस में सवार होकर बच्चे महेश्वर में पिकनिक मनाने गए हुए थे। इसी दौरान जाम गेट के पास स्कूल बस अचानक पलट गई। घटनास्थल इंदौर से लगभग 30 किलोमीटर दूर है।

इस बस में कक्षा 9वीं से 12वीं के बच्चे सवार थे। हादसा की खबर होते ही वहां अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग भी बचाव करने के लिए मौके पर पहुंचे। तीनों बसों में करीब सौ बच्चे सवार थे जिसमें से एक बस पलट गई।





































