INDORE. चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 07:47 बजे से 09:18 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 18 सितंबर का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे है आपके तारे सितारे………
मेष – मेष राशि के जातकों को आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति से लिया गया मार्गदर्शन लाभकारी सिद्ध होगा तथा व्यापार व्यवसाय में सहायक होगा। कोई अटका हुआ काम हो सकता है तथा पुराने कार्य भी संपन्न हो सकते हैं। एवं कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करे।
शुभ रंग हरा एवं शुभांक 4
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को पारिवारिक मामलों में ध्यान नहीं देना चाहिए तथा प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर आज शांति बनानी चाहिए अन्यथा कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। व्यापार व्यवसाय में थोड़ी उन्नति हो सकती है। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 7
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को आज खुशनुमा पल प्राप्त होगा तथा रुका हुआ काम संपन्न होगा। किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं एवं आर्थिक उन्नति के लिए खास प्रयास कर सकते हैं। ॐ वासुदेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग ग्रे एवं शुभांक 2
कर्क – कर्क राशि के जातकों को आज जरूरी काम निपटेंगे तथा जीवन थोड़ा व्यस्त रहेगा। निजी कार्यों में रुचि बनाए रखें तथा जरूरी काम जरूर संपन्न करने उचित रहेगा। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 1
सिंह – सिंह राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी तनातनी रहेगी तथा अपने साथी से किसी प्रकार कोई बात हो सकती है। किसी प्रकार की भावनाओं में बेहतर कार्य न करें तथा अपेक्षा से अधिक ना मांगे उचित रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 3
कन्या – कन्या राशि के जातकों को जरूरी कार्य के लिए लंबी यात्राएं करना पड़ सकती हैं तथा ऑनलाइन गतिविधियों को भी साथ में पूरा करना पड़ सकता है जिससे नई तकनीक से आप जुड़ेंगे तथा आप में योग्यता बढ़ेगी। ॐ माधवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग गेहुआ एवं शुभांक 2
तुला – तुला राशि के जातकों का जीवन सुखमय है तथा किसी घनिष्ठ मित्र से फोन पर बात हो सकती हैं तथा आज आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। किस निकट संबंधी से आर्थिक सहायता प्राप्त करें उचित रहेगा। ॐ गोविंदाय नमो नमः का जाप करें।
शुभ रंग केसरिया एवं शुभ अंक 7
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को जरूरी कार्य करने का अवसर मिलेगा तथा मन मुताबिक आपको परिणाम प्राप्त होंगे। प्रॉपर्टी की खरीद फरोक्त संबंधी कार्य हो सकते हैं तथा दिक्कतो से निजात मिल सकता है। ओम नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग ब्राउन एवं शुभांक 6
धनु – धनु राशि के जातकों का महत्वपूर्ण विषय से ध्यान भटक सकता है तथा किसी महिला साथी से वाद विवाद हो सकता है, अपना आत्मविश्वास बनाए रखें तथा लगन से कार्य करें शाम होते-होते अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। ओम विष्णवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग कत्थई एवं शुभ अंक 1
मकर – मकर राशि के जातकों को लंबे समय से विकट परिस्थितियों अनुकूल होंगी तथा सुखद दिन बीतेगा। रोजमर्रा के दिनचर्या में सुधार होगा तथा स्वास्थ्य में भी लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग कला एवं शुभ अंक 2
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को किसी मांगलिक आयोजन में जाने का अवसर मिल सकता है तथा संतान पक्ष से भी आपको लाभ मिलेगा। आज अपने द्वारा किए गए कार्य से आप गवर्नमेंट महसूस करेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 8
मीन – मीन राशि के जातकों को जरूरी कार्य कर लेना चाहिए तथा किसी भी जरूरी काम को टालना नहीं चाहिए उचित रहेगा। युवा वर्ग को खासा लाभ प्राप्त होगा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको अच्छे नंबर मिल सकते हैं। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 1