BHILAI. आगामी विधनसभा चुनाव के चलते भिलाई जिले में कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष नेता अतुल चंद साहू ने विधायक पद पर दावेदारी के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को कांग्रेस नेताओं के साथ आवेदन सौंपा हैं।
वैशाली नगर विधानसभा को सालों से हाई प्रोफाइल सीट मानी जाती हैं। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अतुल चंद साहू का वैशाली नगर विधानसभा से दावेदारी पेश करना एक अहम भूमिका माना जा रहा हैं। यह दावेदारी प्रदेश भर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
वैशाली नगर विधानसभा में भाजपा सालों से टिकी हुई है, इसे भाजपा का गढ़ भी माना जाता हैं। यहां सालों से भाजपा का कब्जा रहा हैं। अब देखना यह होगा कि इस बार रूलिंग पार्टी कांग्रेस किस प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाती है व भाजपा से किसे टिकट मिलेगी।