DURG. दुर्ग संभाग में आज कांग्रेस का बूथ चलो अभियान कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इस अभियान में प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मंत्री ताम्रध्वज साहू और जयसिंह अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल होंगे।
अभियान के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करे चुनाव की राणनीति बनाएंगे। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में दोबारा सत्ता पाने की पूरी कोशिस में है और इस वजह से कांग्रेस यह अभियान चला रही है। इसकी शुरुआत बस्तर से की गई है।
आज 29 जून को यह अभियान दुर्ग संभाग में होने जा रहा है। इसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज नेताओं सहित मंत्रियों के लिए विधानसभा क्षेत्र पहले से निर्धारित कर दिए गए है। वही दुर्ग संभाग में आयोजित इस अभियान में दुर्ग जिले की 06 विधानसभा सीटों में अलग-अलग विधानसभा प्रभारी बना दिए गए है।