BHILAI. छत्तीसगढ़ में ईडी लगातार दस्तक दे रही है। इसी कड़ी में आज ईडी ने अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाले मामले में लगातार बड़े अधिकारीयों एवं ठेकेदारों के घरों दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ के शराब घोटाले के मुख्य किरदार CSMCL के एमडी अरुणपति त्रिपाठी को ED ने मुंबई से गिरफ्तार कर रायपुर कोर्ट में पेश किया था। जिसके बाद आज उनके अघोषित असिस्टेंट अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक शराब घोटाले के मामले में फरार चल रहे ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह को भिलाई के रामनगर मुक्तिधाम सुपेला से ईडी ने हिरासत में लिया है। दरअसल अरविंद सिंह की मां कलावती देवी का रविवार को निधन हो गया था और सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। रामनगर मुक्तिधाम में अरविंद सिंह ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। इसके बाद CRPF के साथ पहुंचे ईडी के अफसरों ने बलपूर्वक ने अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया।






































