BHILAI . प्रदेश में शराब घोटाले की शिकायत सामने आ रही थी। जिसके बाद ED सक्रीय हो गई। लगातार पतासाजी के बाद इस मामले में रायपुर महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर के खिलाफ सबूत मिले फिर उसकी गिरफ्तारी की गई। जिसके बाद आज सुबह भिलाई नेहरू नगर के दो शराब कारोबारीयों के घर पर भी छापेमारी की गई।
वहीं इन सब के बाद आज ED ने ट्वीट कर दो विधायक (MLA), IAS और बड़ी कारोबारी की करोड़ों रुपए की संपत्ति को अटैच कर दिया। ईडी ने कुल 51.40 करोड़ रुपए की संपत्ति को अटैच कर दिया है। वहीं ईडी द्वारा किए गए ट्वीट से पता चलता है कि कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव और विधायक चंद्रदेव राय की प्रापर्टी इनमें शामिल है।
विधायक यादव ने कहा नोटिस भेजों
वहीं ED के ट्वीट का करार जवाब देते हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि उनकी कौन सी ऐसी सम्पति है जिसे अटैच किया गया है। साथ ही उनका कहना कि उनकी बात ED के एक अधिकारी नीरज कुमार से हुई है, जिसमें नीरज ने साफ़ कहा है कि विधायक यादव की कोई सम्पति अटैच नहीं की गई है। अगर की भी गई है तो अब तक उन्होंने कोई नोटिस क्यों नहीं दी गई है। वहीं विधायक यादव ने कहा कि केंद्र सरकार राजनीती के लिए ED का उपयोग कर रहा है।
ED से ट्वीट कर मांगी जानकारी
विधायक देवेंद्र यादव ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए ईडी से जवाब मांगा है। उन्होंने ट्वीट कर पूछा कि मेरी कितनी संपत्ति कुर्क की है, मेरी कौन सी संपत्ति अटैच की है, अब तक कोई जानकारी ED द्वारा नही दी गई है। ED सार्वजनिक करे कि 56 करोड़ अटैच हुआ है उसमे मेरी कितने राशि के और मेरी कौन सी संपत्ति है।
क्या ED के अधिकारियों और पीआरओ के बीच समन्वय की कमी है??
ED स्पष्ट करें की उनका ट्वीट सही है या उनके अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी
भाजपा पोषित ED के हथकंडों से ना हम डरने वाले हैं ना ही झुकने वाले हैं
यदि मेरे खिलाफ कुछ है तो सार्वजनिक करें@dir_ed #EnforcementDirectorate… pic.twitter.com/qi9J5pUrUJ
— Devendra Yadav (@Devendra_1925) May 9, 2023
सीएम बघेल ने ED से माँगा जवाब
सीएम भूपेश बघेल ने भी ED पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के घर जहां-जहां छापा मारा गया है . वहां से क्या मिला ये बताते क्यूँ नही हैं.
ED वाले बताते क्यों नहीं❓
गिरीश देवांगन के यहाँ कितनी राशि ज़ब्त की?
रामगोपाल अग्रवाल के यहाँ कितनी राशि ज़ब्त की?
आरपी सिंह के यहाँ कितनी राशि ज़ब्त की?
सन्नी अग्रवाल के यहाँ कितनी राशि ज़ब्त की?
विनोद तिवारी के के यहाँ कितनी राशि ज़ब्त की?15 साल तक हुई लूट-खसोट की जाँच कब? pic.twitter.com/Q1vh8Ogh3y
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 9, 2023