BHILAI. महिला दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सम्मान और प्रोत्साहन देने के लिए 12 मार्च 2023 रविवार को महिला सशक्तिकरण व प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रिय अध्यक्ष महिला कांग्रेस नेटा डिसूजा शामिल हो रही हैं।
आयोजक एमआईसी चेयरमैन व अध्यक्ष रीता सिंह गेरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं जो अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं उनके प्रोत्साहन के लिए बैकुंठ धाम मैदान, भिलाई (छ.ग) में सुबह 11 बजे से इस प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन महिला दिवस के उपलक्ष्य में रखा गया है।
इस कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ फूलोदेवी नेताम, समाज सेविका स्मिता बघेल, महिला कांग्रेस प्रभारी छत्तीसगढ़ सुनीता सहरावत, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, मगर निगम भिलाई महापौर नीरज पाल, नगर निगम रिसाली महापौर शशी सिन्हा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ सरिता परगनिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष भिलाई सुभद्रा सिंह, डायरेक्टर शंकराचार्य ग्रुप जया मिश्रा शामिल रहेंगे।