BHILAI. भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में लगातार संगठन नयी टीम बनाने पर जोर दे रहा है। भिलाई के भाजपा टीम ने भी अब अपने जिले टीम का विस्तार करना शुरू कर दिया है। जिला अध्यक्ष ब्रिजेश बिचपुरिया ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पूर्व पार्षद एवं युवा नेता जयप्रकाश यादव को जिले में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

फुल मनोरंजन और मुहब्बत में लबरेज, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर छत्तीसगढ़ी फिल्म सुन-सुन मया के धुन का धांसू प्रमोशन शुरू हो गया है। तो तैयार हो जाए नेक्स्ट लेबल एंटरटेनमेंट के लिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष भिलाई ब्रिजेश बिचपुरिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से जयप्रकाश यादव को भिलाई भाजपा के जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। जयप्रकाश यादव के जिला मंत्री बनते ही संगठन के कामकाज में कसावट आने की उम्मीद जताई जा रही है।
बता दें जयप्रकाश यादव पिछले 20 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। और पूरी निष्ठा से संगठन की दी गई जिम्मेदारी को निभाते आये हैं। साथ ही जन सेवा के कार्यों में लगातार अपनी सक्रिय भूमिका अदा करते रहते हैं। इसके आलावा समय-समय पर विपक्ष की गलतियों को जनता के सामने रखने का प्रयास भी करते आये हैं। संगठन ने इनकी योग्यताओं को देखते हुए ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।