RAIPUR. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यूनियन होम मिनिस्टर्स मैडल फॉर एक्सीलेंस इन पुलिस ट्रेनिंग मेडल की सूची जारी कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ से आठ पुलिसकर्मी शामिल हैं। आपको बता दें कि ये उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया जाता है। हालांकि किस क्षेत्र में ये हम विस्तार से बताने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के जिन पुलिसकर्मियों को यूनियन होम मिनिस्टर्स मैडल फॉर एक्सीलेंस इन पुलिस ट्रेनिंग मेडल के लिए चुना गया है उनमें डीएसपी से लेकर हेड कॉन्स्टेबल रैंक के पुलिस अफसर व कर्मी शामिल हैं। इसमें अंजली येरेवार, उप पुलिस अधीक्षक, पीटीएस राजनांदगांव, सोहन लाल साहू, एडीपीओ, मनोज डहरिया, निरीक्षक, मीना साहू, निरीक्षक, विक्रम सिंह राजपूत, उप निरीक्षक, चंद्रकांत हरवंश, सहायक प्लाटून कमांडर, संदीप कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक और अनिल कुमार सोरी, प्रधान आरक्षक का नाम है।
– इसलिए मिलता है ये पदक आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पुलिस विभाग के उन अधिकारी, कर्मचारियों को अलग-अलग अवर्ड दिया जाता है, जिन्होंने अलग-अलग कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर मिसाल पेश की हो। इसमें वीरता से लेकर प्रशिक्षण, अन्वेषण आदि शामिल है। यूनियन होम मिनिस्टर्स मैडल फॉर एक्सीलेंस इन पुलिस ट्रेनिंग मेडल की बात करें तो यह प्रशिक्षण शालाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को दिया जाता है। इसी आधार पर उनका चयन किया गया है।
– ऐसे किया जाता है चयन आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से एक समिति बनाई गई है। इसके सदस्य देशभर में संचालित पुलिस प्रशिक्षण शालाओं में भ्रमण करते हैं। फिर वहां प्रशिक्षण, संसाधन और इंडोर क्लास में पढ़ाने वाले प्रशिक्षकों और अधिकारियों के स्तर का अवलोकन किया जाता है। छत्तीसगढ़ के चयनित पुलिसकर्मियों का चयन भी इसी आधार पर किया गया है।
– मेडल के साथ मिलेगा नकद पुरस्कार जानकारी के मुताबिक, चयनित पुलिसकर्मियों को एक दिन निर्धारित कर सभी को दिल्ली आमंत्रित किया जाएगा। वहां सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जहां अतिथियों की उपस्थिति में मेडल प्रदान किया जाएगा। इसमें मेडल के साथ ही नकद पुरस्कार दिया जाएगा।