BHIALI. भिलाई में मछली मार्केट का नामकरण शहीद विश्राम मांझी पर करने उनकी मां सुबह से धरने पर बैठीं है। इस बीच धरना शुरू होने के कुछ देर बाद ही निगम प्रशासन ने अपना फैसला बदलते हुए मार्केट को शहीद विश्राम मांझी के नाम पर करने का निर्णय लेने की जानकारी मिल रही है।

असल में बीते दिनों भिलाई नगर निगम की सामान्य सभा में दिवंगत पार्षद गफ्फार खान के नाम करने का प्रस्ताव आया था, जिसे बहुमत से पारित कर दिया था। लेकिन सामान्य सभा में इस पर चर्चा करते हुए विपक्ष के पार्षदों ने इस पर जमकर विरोध किया था। भाजपा पार्षदों का कहना था कि पावर हाउस मछली मार्केट का नाम शहीद विश्राम मांझी के नाम पर करने के लिए उनकी मां ने कलेक्टर को आवेदन किया था। विपक्ष ने कहा था कि शहीद के नाम पर मार्केट का नामकरण होना चाहिए।
गौरतलब है कि भिलाई के पावर हाउस कैंप-2 क्षेत्र के उस इलाके से ताल्लखु रखने वाले शहीद विश्राम मांझी की मां आज धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था। उनकी मांग है कि उनके पुत्र और शहीद विश्राम मांझी के नाम पर पावर हाउस मछली मार्केट का नाम किया जाए। वे आज सुबह से ही धरने पर बैठीं है। उन्होंने इसके लिए बीते दिनों कलेक्टर को मांग करते हुए आवेदन पत्र भी सौपा था। उनकी मां के साथ समाज के लोगों के साथ ही उस बाजार और आसपास के व्यापारी भी समर्थन कर रहे है।







































