MANILA. आग और पानी का कोई भरोसा नहीं है। इससे जितना हो सके बचकर रहना चाहिए। सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में कुछ लोगों को झरने के नीचे बैठकर नहाते हुए मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से आई ने भीषण तबाही मचा दी।

इससे पहले कि लोगों को कुछ समझ में आता वे पानी के बहाव के साथ बहने लगे। कुछ लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि, यह वीडियो पिछले साल का है, लेकिन अब वायरल हो रहा है। फिलीपींस के कैटमोन टाउन में स्थित तिनुबदान जलप्रपात में पिछले साल अचानक से बाढ़ आ गई थी।
इससे वहां नहा रहे लोग बह गए थे। इस 1 मिनट 11 सेकंड लंबे वीडियो देखने के बाद आप भी डर जाएंगे। वीडियो में पर्यटकों के एक समूह को झरने के नीचे बैठकर मस्ती करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में एक और पल बहुत सारा पानी एक साथ आता देखा जा सकता है, जिसमें लोगों को बहते देखा जा सकता है।
Your life is more important than your number of social media likes👍 pic.twitter.com/COaaTCV4lK
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) December 20, 2022
वीडियो में दिख रहा है कि पानी का बहाव इतना तेज है कि लोग इस झरने में फंस जाते हैं। इस दौरान कुछ लोग जलप्रपात के दूसरी ओर पहुंच जाते हैं और उनकी जान बच जाती है, जबकि अधिकांश लोग पानी में बह जाते हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @TansuYegen हैंडल से शेयर किया गया था, जिसे अब तक 32 लाख बार देखा जा चुका है और 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘सोशल मीडिया पर आपको जितने लाइक्स मिलते हैं, उससे कहीं ज्यादा जरूरी आपकी जिंदगी है।’
वीडियो देखने वाले यूजर्स ने इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने पूछा- ‘क्या कोई इस हादसे से बचा है या नहीं?’ एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘जब बाढ़ की चेतावनी हो तो आपको ऐसी जगहों पर जाने से बचना चाहिए क्योंकि आपकी जान कीमती है। यह दोबारा नहीं मिलेगा।








































