TIRANDAJ.COM मकड़ी का जाल आपने अक्सर अपने घरों में देखा होगा। यह इतने करीने से बुना होता है कि इसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, अपने शिकार को फंसाने के लिए मकड़ियां ये जाल बुनती हैं, जिस पर बीच-बीच में वे चिपचिपा पदार्थ छोड़ देती हैं। इस जगहों को सिर्फ वे ही पहचानती हैं और इसीलिए कभी अपने बुने जाल में नहीं फंसती हैं।
बेहद पतला सा दिखने वाला यह जाल छोटे-मोटे कीड़े मकौड़ों को ही नहीं, बल्कि भारी-भरकम अजगर को भी उठाने की ताकत रखता है। फिलहाल इन दिनों एक मकड़ी अपने जाल को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसमें देखा जा सकता है कि एक अजगर मकड़ी के जाल में फंस गया है और हवा में काफी ऊपर लटका हुआ दिख रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे कि पतला और कमजोर दिखने वाला यह जाल वास्तव में इतना शक्तिशाली भी हो सकता है।
वीडियो में एक अजगर हवा में झूलता दिख रहा है। इसे ठीक से देखने पर पता चलता है कि अजगर एक मकड़ी के बुने हुए जाल में फंसा हुआ है। यह देखकर कई यूजर्स दंग रह गए। इसे देखकर यूजर्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं। वहीं कुछ को इस वीडियो पर ही भरोसा नहीं हो पा रहा है कि कैसे एक भारी भरकम अजगर मकड़ी के जाल में फंस सकता है।
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पूर्व नेवी ऑफिसर विनोद कुमार झा ने शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ऐसा वीडियो आज तक नहीं दिखाई दिया। इससे साबित होता है कि किसी को भी उसके साइज के हिसाब से नहीं आंकना चाहिए। यह दुर्लभ है।