RAIPUR. प्रधानमंत्री मोदी का स्कूली छात्रों से परीक्षा को बोध हल्का करान के उद्देश्य से प्रसारित किया जाते वाला कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ आगामी जनवरी में हो सकता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छत्तीसगढ़ के 9वीं से 12वीं तक के बच्चे, उनके माता-पिता और शिक्षकों को पीएम मोदी से बात करने का अवसर मिलेगा। भारत सरकार ने इसके लिए सभी राज्यों को पत्र भेज दिया है। इच्छुक छात्र जल्द ही अपना पंजीयन करा सकते हैं।

पीपीसी में, पीएम मोदी छात्रों के साथ परीक्षा के तनाव को दूर करने के टिप्स शेयर करते हैं। इसके अलावा, शिक्षा और करियर से संबंधित उनके सवालों के जवाब देते हैं। स्टूडेंट्स के साथ-साथ माता-पिता और शिक्षक भी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

इस वर्ष इसका आयोजन जनवरी में संभावित है। इसमें भाग लेने के लिए 30 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते है। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को mygov.in पर लॉग इन कर कार्यक्रम में शामिल होने संबंधी प्रकरणों का अध्ययन करना होगा। प्रतिभागी अधिकतम 500 अक्षरों में प्रधानमंत्री को अपना प्रश्न भी भेज सकते हैं। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों का हौसला अफजाई करते हैं। पीएम मोदी विडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए अलग अलग राज्यों के छात्रों से संवाद भी करते हैं।

परीक्षा पे चर्चा प्रोगाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 9वीं से 12वीं तक के छात्र- छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट mygov.in पर जाकर PPC 2023 में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। स्टूडेंट्स ध्यान दें कि पीपीसी 2023 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 दिसंबर, 2022 है। लास्ट डेट बीतने के बाद इस प्रोगाम के लिए कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस संबंध में शिक्षा मंत्रालय ने एक ट्वीट करके जानकारी दी है।






































