BHILAI. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की भिलाई जिला इकाई द्वारा पद यात्रा ‘शंखनाद’ निकाली जा रही है। पद यात्रा भिलाई के सभी वार्ड में पहुंचेगी और वार्डवासियों से शहर की बुनियादी समस्याओं पर संवाद किया जाएगा। भाजपा की पद यात्रा का ‘शंखनाद’ हो चुका है।

भाजपा भिलाई के अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया ने बताया कि भिलाई में समस्याओं का अंबार है। भिलाई नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्ड एक से लेकर 70 तक बुनियादी समस्याओं का अभाव है। वहीं कई लापरवाही के चलते ही शहर में डायरिया जैसी महामारी फैली जिसमें लोगों ने अपनी जांवे गंवाई। वहीं कई लोग इससे पीड़ित है।

उन्होंने कि हम सभी 70 वार्ड की समस्याओं को सूचीबद्ध करेंगे और इसे पद यात्रा के बाद निगम कमिश्नर को सौंपा जाएगा। साथ ही निराकरण के लिए कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह और शाम पद यात्रा निकल रही है। 17 दिसंबर तक पद यात्रा प्रतिदिन निकलेगी।

वहीं 17 को इसका आमसभा के साथ समापन होगा। हुडको स्थित श्रीराम चौक पर होने वाली आमसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित प्रदेश और जिले के कई पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित आम लोग उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस पद यात्रा में राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, दुर्ग के सांसद विजय बघेल, वैशालीनगर के विधायक विद्यारतन भसीन, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय सहित अन्य दिग्गज पद यात्रा में शामिल होंगे।

– आज यहां निकली पदयात्रा
भाजपा द्वारा शनिवार सुबह 10 बजे से गदा चौक से पद यात्रा निकाली गई। यहां से यात्रा आरंभ होकर रावण भाठा रोड से ठेठवार पारा, हार्डवेयर लाइन, पुरानी सब्जी मंडी, नेहरू भवन रोड, पांच रास्ता, हनुमान मंदिर रोड़ से अन्य स्थानों में भ्रमण करते हुए वापस गदा चौक में समाप्त हुई।





































