BILASPUR. बिलासपुर में बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपनी बेटी और उसके बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बच्ची का अपहरण किया फिर उसे कोल्ड ड्रिंक नशीला पदार्थ मिलकर पिला दिया। इसके बाद एक अन्य युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने महिला, बेटी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दुष्कर्म करने वाले युवक की तलाश की जा रही है।

लड़की से पुलिस को बताया कि 29 नवंबर को उसके पिता घर के बाहर कुछ काम कर रहे थे। तभी सरिता, बिपाशा और उसका बॉयफ्रेंड मो. सिराज (19) उसके घर आए थे। घर आने के बाद पहले तो तीनों सामान्य बातें करते रहे फिर बहाने से मुझे अपने घर ले गए थे।








































