BILASPUR. रेलवे ने बरौनी—गोंदिया या गोंदिया—बरौनी एक्सप्रेस को एक सप्ताह के लिए कैंसल कर दिया है। अब यह ट्रेन तीन दिसम्बर से नौ दिसम्बर तक नहीं चलेगी। जिन यात्रियों ने इस ट्रेन में रिजर्वेशन करा रखा है, रेलवे उनका रिजर्वेशन कैंसल हो जाएगा। यात्रिओं को उनका सारा पैसा रिफंड कर दिया जाएगा। यदि आप ने भी इस ट्रेन से रिजर्वेशन करा रखा है या इस ट्रेन से कहीं जाने का प्लान बना रखा था तो आप कोई और विकल्प खोज लीजिए।

जानकारी के अनुसार तीन से नौ दिसंबर के बीच पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के बरौनी स्टेशन में ही तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के लिए नान इंटरलाकिंग का काम होना है। इसलिए रेलवे ने इस रूट में चलने वाली सभी ट्रेनों को कैंसल या रिशेड्यूल कर दिया है। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस का भी यही रूट है। इस कारण बरौनी और गोंदिया के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस का परिचालन 3 दिसम्बर से 9 दिसम्बर तक को रद्द रहेगा। वहीं दूसरी ओर चार से नौ दिसंबर तक गोंदिया से छूटने वाली 15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा। जिन यात्रियों ने इस ट्रेन में रिजर्वेशन कराया है रेलवे ने उनका रिजर्वेशन रद्द कर दिया है। ऐसे में इन यात्रियों को अपने लिए कोई और विकल्प खोज लेना चाहिए। रेलवे टिकट के पैसे का पूरा रिफंड कर देगा।
इन स्टापेज के यात्रियों को होगी परेशानी
अगर छत्तीसगढ़ के स्टेशनों की बात करें तो गोंदिया-बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस कटनी रूट पर पेंड्रारोड, उसलापुर (बिलासपुर का सेकंड टर्मिनल स्टेशन), भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और डोंगरगढ़ से आपका टिकट है तो वो खुद-बा-खुद कैंसल हो जाएगा। इन स्टेशन से अगर कीड़ी का भी रिजर्वेशन है तो उसे कोई और व्यवस्था कर लेनी चाहिए। जिससे की बाद में कोई परेशानी न हो।







































