TIRANDAJ.COM . स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने कांस्टेबल जीडी के लिए विभिन पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं। युवा जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार आवेदन की शुरूआत हो चुकी हैं। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2022 तय की गई है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
वैसे तो यह भर्ती पहले 24369 पदों पर होनी थी। लेकिन अब इस भर्ती में 20915 पद बढ़ा दिए गए हैं। और अब यह भर्ती कुल 45,284 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिनमें 40,274 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं, वहीं महिलाओं के लिए कुल 4,835 पद हैं। इसके अलावा 175 पद एनसीबी के लिए हैं। इसके तहत CISF के 5914, BSF के 20,756, CRPF के 11,169, SSB के 2167, ITBP के 1787, एसएसएफ के 154 पद और असम राइफल्स के 3153 शामिल हैं।

यह होगी योग्यता
वहीं इन पदों के लिए योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है। अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी आधिकारिक अधिसूचना को देख सकते हैं।
इतनी होगी आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम आयु 23 वर्ष तक होना चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी। वहीं ओबीसी (OBC) कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट मिलेगी।
इतनी होगी सैलरी
उम्मीदवारों को BSF में सिपाही के लेवल-1 पद पर चयनित होने पर 18,000 से 56,900 रुपए तक की सैलरी प्रतिमाह मिलेगी। वहीं अन्य पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक की सैलरी प्रतिमाह मिलेगी।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तोर में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क हैं।

ऐसे होगा चयन
कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी), शारीरिक मानक परिक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) चिकित्सा परिक्षण, और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें। अब आवेदन भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें, इन सब के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। फिर आवेदन पत्र जमा करने का प्रिंट आउट लेकर अपने पास सुरक्षित रखें।








































