BHILAI. चर्चित वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री के जीतू भइया को तो आप जानते ही होंगे, लेकिन अब भिलाई के लोग असली जीतू भइया से मिल सकते हैं। जी हां, यह बात बिल्कुल सच है। शायद आपको पता न हो कि मोशन इंस्टीट्यूट के NV Sir पर ही कोटा फैक्ट्री वेब सीरीज बनी है। …और वही NV Sir यानी नितिन विजय 27 नवंबर को भिलाई में सफलता का रथ लेकर आ रहे हैं। यहां वे मोशन इंस्टीट्यूट के भिलाई सेंटर पर कॅरियर की बात NV Sir के साथ कार्यक्रम में सफलता के मंत्र देंगे।
NV Sir के बारे में बता दें कि उन्हें मोस्ट पॉपुलर फैकल्टी ऑफ फिजिक्स के रूप में देश भर में जाना जाता है। वे कोटा की जानी मानी कोचिंग संस्था Motion के फाउंडर और CEO भी हैं। मोशन भारत के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में से एक है, जो JEE, JEE (Advanced), Pre-Medical (NEET-UG/AIIMS) की कोचिंग प्रदान करती है। इसके साथ ही यह अपने छात्रों के लिए तरह-तरह के सेमिनार भी आयोजित कराती रहती है। ताकि बच्चों का मन पढ़ाई में लगा रहे और वह अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रता रहें।
इसी कड़ी में एक बार फिर MOTION लेकर आ रहा है TWINCITY’S का सबसे बड़ा कॅरियर गाइडेंस एंड मोटिवेशनल सेमिनार “Career Ki Baat Nitin Vijay Sir Ke Sath” इसका आयोजन 27 नवम्बर 2022 को भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 के स्कूल ग्राउंड में दोपहर 4 बजे से हो रहा है।
इस सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में नितिन विजय छात्र-छात्राओं को सफलता के मंत्र देंगे। इस दौरान मैजीशियन और शेडो आर्टिस्ट प्रहलाद आचार्य और RJ कार्तिक भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।






































