RAIPUR. भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर राजनितिक तैयारियों के बीच अब वहां से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है, जो चुनाव लड़ने वाले हैं। कांग्रेस की तरफ से चुनाव स्व. विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी चुनाव लड़ने जा रही हैं, तो वहीं विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम क अपना प्रत्याशी बनाया है। दरअसल मनोज मंडावी के आकस्मिक निधन के बाद से ही भानुप्रतापपुर की विधानसभा सीट खाली है।
मिली जानकारी के अनुसार दिवंगत मनोज मंडावीकी पत्नी सावित्री मंडावी ने तो बीते सोमवार को ही नामांकन पत्र खरीद लिया था। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने केन्द्रीय चुनाव समिति को तीन नामों का पैनल भेजा था, जिसमें सावित्री मंडावी, बीरेश ठाकुर,और हेमंत ध्रुव का नाम शामिल था।
अटकले लगाईं जा रही थी कि केन्द्रीय संगठन सावित्री मंडावी के नाम पर मुहर लगा सकती है। कांग्रेस के ऐलान के बाद अब 17 नवंबर को सावित्री मंडावी का कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन होगा। साथ ही इस नामांकन के दौरान भूपेश बघेल समेत एनी कांग्रेस के वरिस्थ नेता उपस्थित रहेंगे।
दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर
कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी का नाम घोषित किये जाने के बाद से ही क्षेत्र में राजनीति और भी तेज हो गई है। भाजपा की तरह से चुनाव लड़ रहे ब्रह्मानंद नेताम 2008 में विधायक रह चुके हैं। लेकिन अगले दो चुनाव में भाजपा ने इन्हें टिकट नहीं दिया था। 2008 में ब्रह्मानंद ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्होंने मनोज मंडावी को चुनाव में हराया था।
ब्रह्मानंद नेताम की आदिवासी समाज में अच्छी पकड़ है, तो वहीं कांग्रेस भी दिवंगत मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को लेकर पुरे आत्मविश्वास के साथ इस चुनाव में नजर आ रही है। चुनाव में काटें की टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि कांग्रेस का चुनाव में पलड़ा भारी नजर आ रहा है।






































