
November 16, 2022
Shraddha Murder Case : आफताब पूनावाला के नार्को टेस्ट की कोर्ट ने दी मंजूरी, जानिए पुलिस के किस सवाल से टूट गया था
DELHI. श्रद्धा हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी आफताब अमीन पूनावाला सारा सच उगल देगा। दरअसल, कोर्ट ने उसका नार्को टेस्ट कराने की पुलिस को मंजूरी दे दी है। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने महिला मित्र की हत्या के आरोपी के नार्को टेस्ट के लिए दिल्ली पुलिस को हरी झंडी दे दी है। इसके बाद अब पुलिस... Read More





पुलिस का कहना है कि आरोपी आफताब गलत जानकारी दे रहा है और जांच को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। लिहाजा, उसका नार्को टेस्ट कराना जरूरी है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और नार्को टेस्ट के लिए आवेदन किया। कोर्ट ने भी नार्को टेस्ट कराने की इजाजत दे दी है।
पूछताछ के दौरान आफताब पूनावाला ने बार-बार अपना जवाब बदलते हुए कहा कि उसने श्रद्धा का मोबाइल फोन महाराष्ट्र में फेंका। दूसरी बार पूछने पर बताया कि उसने मोबाइल दिल्ली में फेंका।

इस दौरान श्रद्धा के फोन की लोकेशन महरौली के छतरपुर में ट्रेस हुई, जहां वे किराए के मकान में एक साथ रहते थे। जब आफताब ने पूछताछ में बताया कि 22 मई को श्रद्धा के जाने के बाद से वह उसके संपर्क में नहीं था, तो पुलिस अधिकारियों का उस पर शक गहरा हो गया।































