BHILAI. खेलधानी भिलाई का स्पोर्ट्स में दबदबा है। स्पोर्ट्स हब भिलाई का नाम देश ही नहीं दुनिया भर में प्रसिद्ध है। जहां एक ओर प्रदेश भर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तहत 14 खेल हुए तो वहीं भिलाई में 38 खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस दौरान करीब 40 खेलों के खिलाड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट किया।
छत्तीसगढ़ ओलंपिक के समापन में भिलाई पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहर की जमकर तारीफ की। खुर्सीपार स्थित पंडित दीनदयाल स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह में उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश भर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के अंतर्गत 14 खेल कराए लेकिन भिलाइ खेल महोत्सव में 38 खेलों का आयोजन किया गया। यहीं तो भिलाई की प्रसिद्धि है। उन्होंने कहा कि यहां के सभी ग्राउंड, स्टेडियम, इंडोर व आउटडोर हॉल सहित सभी खेल परिसरों का जबरदस्त उपयोग किया गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 70 साल की बुजुर्ग महिलाएं भी बरसों बाद खेली भी और जीत भी हासिल की।

खिलाड़ियों ने किया शानदार मार्चपास्ट
5500 खिलाड़ी हुए सम्मिलित
दुर्ग जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यहां भिलाई ओलंपिक खेल महोत्सव के तहत 55 सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा की धुन पर आयोजित इस विराट आयोजन में खिलाड़ी और दर्शक सभी झूम उठे।

भिलाई खेल महोत्सव में लगभग 5500 खिलाड़ी शामिल हुए
डॉक्यूमेंट्री की प्रदर्शित
इस दौरान रिमोट से पुष्प वर्षा कर पंडित जवाहर लाल नेहरू को जन्मदिन पर नमन किया गया। वहीं चाचा नेहरू की भिलाई से जुड़ी स्मृतियों से जुड़ा एलबम का भी लोकार्पण किया गया। ढाई मिनट की डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई, जिसमें पंडित नेहरू और भिलाई से जुड़ी स्मृतियों को बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया गया।

रिमोट से पंडित जवाहर लाल नेहरू की भिलाई से जुड़ी स्मृतियों से जुड़े एलबम का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री
‘भिलाई भारत का भविष्य है’
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भिलाई भारत का भविष्य है। यह पंडित नेहरू हमेशा कहते थे। यहां मुख्यमंत्री ने मुक्केबाजी और जूडो का प्रदर्शन भी देखा। मुख्यमंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि यह हम सबके लिए महत्वपूर्ण दिन है। हमने प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया।
उन्होंने कहा छत्तीसगढिया ओलंपिक के आयोजन कि लिए मैं दुर्ग जिला प्रशासन की इसके लिए प्रशंसा करता हूँ। जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि ऐसे आयोजन से पूरा शहर स्फूर्ति से भर जाता है।

मुख्यमंत्री ने बताया भिलाई को भारत का भविष्य