TIRANDAJ.COM. कार्यालय कलेक्टर जिला गरियाबंद में विभिन पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं। युवा जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है, वो विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि कल यानि 15 नवंबर तय की गई है।

यह कुल 76 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें द्वारा भृत्य/ फर्राश, आकस्मिकता निधि चतुर्थ श्रेणी भृत्य, भृत्य/परिचारक, स्वच्छकर्ता परिचारक, सह चौकीदार के लिए भर्ती निकाली हैं। इन पदों के लिए योग्यता की बात करें तो आवेदकों को पांचवीं और दसवीं या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना के जरिए शैक्षणिक योग्यता संबंधी विस्तृत जानकारी देख सकते हैं।
इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु योग्य उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष तक होना चाहिए। इस आयु सीमा से अधिक या कम आयु के युवा इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।

ऐसे करें आवेदन
आवेदकों को सबसे पहले तो कार्यालय कलेक्टर जिला गरियाबंद कि आधिकारिक वेबसाइट gariaband.gov.in पर जाना हैं। इसके बाद उम्मीदवार संबंधित विभाग को डाक स्पीड पोस्ट / इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।








































