BHILAI. शहर में हो रहे भिलाई ओलंपिक का 14 नवंबर को समापन होगा। समापन अवसर पर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। 14 नवंबर को शहर में भिलाई ओलंपिक महोत्सव का समापन होगा। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उपस्थित रहेंगे। समापन अवसर पर भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव, भिलाई के महापौर नीरज पाल सहित दुर्ग जिला ओलंपिक संघ के तमाम सभी पदाधिकारियों भी मौजूद रहेंगे।
दुर्ग जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 14 नवंबर को भिलाई ओलंपिक महोत्सव का समापन खुर्सीपार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष स्टेडियम में किया जाएगा। शनिवार को समापन स्थल का विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल सहित दुर्ग जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समापन समारोह में आने की जानकारी मिलने के बाद भिलाई नगर विधायक व जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, महासचिव सुमीत पवार सहित सभी पदाधिकारी शनिवार की दोपहर स्टेडियम पहुंचे। जहां उन्होंने स्टेडियम का निरीक्षण किया और स्टेडियम को बेहतर करने और आवश्यक व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। साथ ही समापन समारोह के अवसर पर स्टेडियम की तैयारी के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए गए है।
गौरतलब है कि जिला ओलम्पिक संघ के माध्यम से जिला ओलम्पिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भिलाई के विभिन्न खेल मैदान में 15 से अधिक खेलों का आयोजन किया गया है। क्रिकेट से लेकर वालीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, बॉक्सिंग, कराते आदि स्पर्धाएं आयोजित की जा रही है।
जिला ओलंपिक खेल महोत्सव के अंतर्गत हुई विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसमें हर खेल के प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के पदाधिकारी बशीर अहमद खान, सहीराम जाखड, गिरी राव, राकेश गोस्वामी, कृष्ण साहू और सभी खेल एसोसिएशन के पदाधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।






































