TIRANDAJ. COM. आजकल के युवा अपने शरीर पर Tattoo बनवाना बेहद पसंद करते हैं। यह दिखने में क्लासी तो जरूर होता है। लेकिन इससे आपको नुकसान भी उठाना पढ़ सकता है। वहीं अगर हम बात करें उन युवाओं की जो सरकारी नौकरी करना चाहते है, उनके लिए यह शौक मुसीबत बन सकता है।
ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकी अगर आप भविष्य में सरकारी नौकरी करना चाहते है तो आपके शरीर पर टैटू होने की वजह से आपको नौकरी से निकाला भी जा सकता है। भारत में ऐसे बहुत से जॉब्स हैं, जिनमें टैटू अलाउड नहीं है। अगर आप भी अपने शरीर में टैटू बनवाना पसंद करते हैं, और आप ने इसे शरीर में बनवा रखा है तो भारत सरकार की कुछ नौकरियों के लिए आप अयोग्य माने जाएंगे।
टैटू होने पर नहीं मिलेगी यह सरकारी नौकरी
IAS (Indian Administrative Service), IPS (Indian Police Service), IRS (Internal Revenue Service), IFS (Indian Foreign Service), Indian Army, Indian Navy, Indian Air Force, Indian Coast Guard, Police यह भारत सरकार की कुछ नौकरिया है जिनमें टैटू के आकार को लेकर कोई शर्त नहीं है। इन पदों के लिए आपके शरीर पर एक भी टैटू पाए जाने पर आपको रिजेक्ट कर दिया जाता है। साथ ही फिजिकल टेस्ट में इसकी जांच भी की जाती है।
आखिर क्यों टैटू से है परेशानी
शरीर पर टैटू होने की वजह से सरकारी नौकरी ना देने की तीन मुख्य कारण हैं। पहल यह कि टैटू कई तरह के रोगों का कारण बन जाता है। टैटू बनवाने से HIV, चर्म रोग और हेपेटाइटिस A & B जैसे रोगों का खतरा होतै है।
वहीं, दूसरी वजह है सुरक्षा का खतरा। सुरक्षा बलों में टैटू वाले शख्स को नौकरी नहीं दी जाती है। क्यों की इससे सुरक्षा का खतरा होता है और पकड़े जाने पर टैटू से पहचान हो जाएगी। तीसरा कारण यह है की शरीर पर टैटू बनवाने वाले शख्स के बारे में यह धारणा बन जाती है कि वो अनुशासन में नहीं रहेगा। साथ ही उसके शौक इसके काम से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।








































