
November 8, 2022
0 Comment
इंद्रावती नदी में बड़ा हादसा…ग्रामीणों का इलाज कर वापस लौट रही मेडिकल टीम की डोंगी पलटी, डूबने से फार्मासिस्ट की मौत
by Vikas Mishra
BIJAPUR. जिले के इंद्रावती नदी में बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम कोसलनार से ग्रामीणों का इलाज कर वापस लौटते समय इंद्रावती नदी पर नाव पलट गई। इस हादसे में नाव में सवार आयुष चिकित्सक, हेल्थ वर्कर, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट बह गए। हालांकि, इनमें से कुछ लोगों ने तैरकर... Read More





जानकारी के अनुसार दो दिन पहले इंद्रावती नदी के पार कुछ ग्रामीणों के बीमारी होने के बारे में सूचना मिली। इसके बाद भैरमगढ़ से 5 सदस्यीय स्वास्थ्य टीम कोसलनार क्षेत्र में इलाज के लिए भेजा गया था। स्वास्थ्य दल की टीम वापस लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ है। इसमें एक फार्मासिस्ट सहित चारों पानी में बह गए थे, जिसमें चार कर्मचारी तरह किसी बच गए। लेकिन फार्मासिस्ट प्रदीप कौशिक पानी के तेज बहाव में बह गया है, जो लापता रहा।

































