BHILAI. बिहार की संस्कृति बन चुके महापर्व छठ (Chhath Puja 2022) को अब सारे देश में मनाया जाने लगा है। छठ बिहारियों का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। छत्तीसग़ढ़ के भिलाई में भी काफी लोगों ने बड़ी धूम धाम से छठ मनाया। इसी कड़ी में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव रविवार की शाम को छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मण नगर छावनी के तालाब पर पहुंचे। जहां उन्होंन छठी मईया की पूजा की और वह मौजूद लोगून से मुलाकात भी की। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि बहुत जल्द छावनी लक्ष्मण नगर तालाब में भगवान सूर्य देव का भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। आने वाले साल में जब हम सब यहां छठ पूजा करने आएंगे तब यह सूर्य देव का मंदिर बन कर तैयार हो गया रहेगा।
डोमशेड का लोकार्पण
क्षेत्र के नागरिकों की मांग पर सर्व सुविधा युक्त भव्य डोमशेड का निर्माण किया गया है। जिसका आज छठ पर्व के पावन अवसर पर विधायक देवेंद्र ने वार्डवासियेां के वरिष्ठ व सम्मानित नागरिकों के हाथों लोकार्पण करावाया। करीब 11 लाख की लागत से डोमशेड का निर्माण किया गया है। साथ ही कार्यक्रम में पहुंचने पर युवा समिति अध्यक्ष संगम यादव के नेतृत्व में साफा पहना के स्वागत किया गया।

छठ महापर्व
सौंदर्यीकरण और घाट निर्माण
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव छठ पर्व के अवसर पर वार्ड 51 एचएससीएल कालोनी पहुंचे। विधायक यादव ने कहा कि यहां 10 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण और घाट का निर्माण किया जाएगा। साथ ही लोगों से मिले और सभी को छठ पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सैक्ड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव








































