BHILAI. नवरात्री के सभी नौ दिनों के अलग-अलग मान्यता होते हैं। जिसे पूरे देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। नवरात्री का अंतिम दिन महानवमी पर हर जगह विशेष पूजा-अर्चना का कार्यक्रम रखा जाता है। इसी कड़ी में भिलाई के मां ललिताम्बा मंदिर में महानवमी का पर्व हर्षोल्लास के पूरे विधि-विधान से मनाया गया।

नवरात्री में महानवमी के अवसर पर मां ललिताम्बा मंदिर, श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी-भिलाई में पूरे विधि-विधान के साथ मनाया गया। नियमित आरती के साथ पूजन और यज्ञ किया गया। सबसे पहले यज्ञ कार्यक्रम संपन्न किया गया। इसके पश्चात कन्या-पूजन का कार्यक्रम विधिवत शास्त्रोपचार के साथ मंदिर के मुख्य पुरोहित अभिषेक कृष्ण शास्त्री के मार्गदर्शन में किया गया। कन्या-पूजन के पश्चात सभी आगंतुक भक्तजनों में भोग वितरण भी किया गया।

महानवमी की यज्ञ एवं अन्य पूजन संबंधी कर्मादि में मुख्य यजमान श्री विकास चंद्र शर्मा, एवं उनके साथ गौरी शंकर सोनी, डॉ. सुबोध कुमार द्विवेदी, डॉ वी. के. सिंह, डॉ. सुनील कुमार श्रीवास्तव एवं भक्तगण भी सक्रिय भूमिका में रहे।








































