BHIlAI. इंडस्ट्रियल पार्क में शनिवार तड़के हुई हत्या के मामले में पुलिस ले चंद घंटों में ही 6 अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 6 अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में एसपी डॉ अभिषेक पल्लव आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा किया है।

बता दें शनिवार सुबह इंडसट्रियल पार्क हथखोज में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। इस घटना में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। खुर्सीपार निवासी अशोक सोनी की हत्या कर आरोपी भाग गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पीएम के लिए भेजा। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई थी। भिलाई तीन पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दत्ता पावले उर्फ अरबाज सिद्धीकि, हरिशंकर यादव उर्फ जुगनु, हैप्पी उर्फ मंजीत सिंह, आकश कौशिक, लक्ष्मी नारायण बाघ उर्फ राजेन्द्र सिंह व अन्य हैं। एसपी ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद अशोक सोनी नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भिलाई तीन पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस बुलाने के नाम पर हुआ था विवाद
बता दें शनिवार सुबह अशोक सोनी की हत्या पुलिस बुलाने के नाम पर हुए विवाद के बाद हुई थी। सुबह 4 से 5 बजे के बीच इंदस्ट्रीयल पार्क के पास एक गुट के लोग बैठे थे जिन्हें देखकर अशोक सोनी ने डायल 112 को फोन कर दिया था। पुलिस के पहुंचते ही सभी भाग गए। इसके बाद 6 बजे दोनों गुट के लोग यहां जमा हुए और आपस में मारपीट करने लगे। इस दौरान अशोक सोनी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।






































