RAIPUR. राज्य पुलिस प्रशिक्षण अकेडमी (State Police Training Academy) चंदखुरी रायपुर में स्वाइन फ्लू (Swine Flu) फैल गया है। अकेड़मी (Academy) के 12 ट्रेनी डीएसपी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं। इनमें संक्रमण की पुष्टि होने के बाद ट्रेनिंग सेंटर को कुछ दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं संक्रमित ट्रेनी डीएसपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (Swine Flu) का खतरा काफी बढ़ गया है। कोरोना के साथ-साथ स्वाइन फ्लू (Swine Flu) की दस्तक ने स्वास्थ्य महकमे को चिंता में डाल दिया है। एक के बाद एक नए मरीज का पता चल रहा है। इस बीच पुलिस टेनिंग अकेडमी (Police Training Academy) में ट्रेनिंग लेने वाले 12 डीएसपी में स्वाइन फ्लू (Swine Flu) की पुष्टि हुई है। इनमें स्वाइन फ्लू (Swine Flu) की पुष्टि के बाद ट्रेनिंग क्लास को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

अन्य अधिकारियों में भी दिख रहे हैं लक्षण
डीएसपी ट्रेनिंग सेंटर में स्वाइन फ्लू (Swine Flu) की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यहां का दौरा किया है। यहां पर कुछ अन्य अधिकारियों में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं। बताया जा रहा है कि चार अन्य ट्रेनी डीएसपी में भी लक्षण दिखे हैं उन्हें भी शुरुआती दवाइयां उपलब्ध कराई गई है। बता दें इन दिनों चंद्रखुरी के पुलिस टेनिंग अकेडमी (Police Training Academy) में 24 डीएसपी रैंक के अफसरों की ट्रेनिंग चल रही है। 24 में से 12 ट्रेनी डीएसपी स्वाइन फ्लू (Swine Flu) की चपेट में हैं और 4 में लक्षण दिख रहे हैं। वहीं शेष 8 ट्रेनीज में कोई लक्षण नहीं है।

छत्तीसगढ़ में मिले 11 केस
छत्तीसगढ़ महामारी नियंत्रण संचालक डॉ सुभाष मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में कुल 11 मरीज स्वाइप फ्लू के रिपोर्ट हुए हैं। इनमें से 9 मरीज रायपुर के हैं। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर चंदखुरी के भी 4 मरीज हैं। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के अन्य ट्रेनी डीएसपी के संक्रमित होने की जानकारी नहीं है। संभवत: उनकी जांच दूसरे लैब में हुई हो हमारे पर फिलहाल 4 लोगों को स्वाइन फ्लू होने की जानकारी है। वहीं कुछ में लक्षण पाए गए जिनकी जांच कराई जा रही है।






































