तीरंदाज, डेस्क। आप खोए हुए फोन के बारे में Android App के जरिए पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक ऐप की मदद लेनी होगी। यह ऐप मोबाइल स्विच ऑफ होने के बाद भी आपको फोन की लाइव लोकेशन सेंड करता रहेगा। इसके अलावा ये और भी कई दूसरी डिटेल्स भी यूजर्स तक पहुंचाता रहेगा।
एंड्राइड स्मार्टफोन चोरी होने के बाद उसे ट्रैक करना काफी मुश्किल माना जाता है। ऐसी स्थिती में आपको पुलिस FIR दर्ज करवा के चोरी हुए फोन को ट्रैक कर सकते है। लेकिन जब फोन स्विच ऑफ हो तो मुश्किल बढ़ जाती है।
लेकिन अब इस स्थिति में भी आप फोन को ट्रैक कर सकते है। और आपको इसके लिए किसी ऑथोराइज्ड पर्सन की भी मदद लेनी की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए बस आपको एक थर्ड पार्टी ऐप की मदद लेनी होती है। हालांकि, आप ने देखा होगा कि ज्यादातर ऐप्स काम नहीं करते हैं लेकिन, हम यहां आपको एक वर्किंग ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस ऐप का नाम है Track it EVEN if it is off है। इसे ऐप को Hammer Security ने डेवलप किया है। इस मोबाइल ट्रैकिंग ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर आसानी से सेटअप भी कर सकते है।
इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको ऐप ओपन कर कुछ परमिशन देने की जरूरत होगी। इसी में एक फीचर डमी स्विच ऑफ और फ्लाइट मोड का भी होता है। इस ऑप्शन से फोन को स्विच ऑफ करने के बाद भी वो ऑफ नहीं होगा जबकि चोर को लगेगा की उसने फोन ऑफ कर दिया है।
ये ऐप आपके द्वारा दिए गए इमरजेंसी नंबर पर डिवाइस की सारी एक्टिविटी जैसे लोकेशन, जिसके हाथ में फोन है उसकी सेल्फी और दूसरी डिटेल्स सेंड करता रहता है। यह ऐप आपको फोन की लाइव लोकेशन भी सेंड करता रहता है।
अगर आप भी एंड्रॉयड फोन रखते हैं, तो यह ऐप आपके लिए काफी काम का हो सकता है। इससे फ़ोन को ट्रैक करना काफी आसान हो जाता है। गूगल प्ले स्टोर में इस ऐप को काफी बढ़िया रेटिंग भी दी गई हैं। फोन के चोरी होने पर यह आपके काफी काम आ सकता है।