
April 27, 2022
Viral Audio : पीडब्ल्यूडी के अफसर से बोला कथित पत्रकार- सड़क में बहुत गड़बड़ियां, अफसर बोला- बहुत होशियार बन रहा है, जाओ छाप लो
by Mohan Rao
भिलाई। सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर एक कथित पत्रकार ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी पर सवाल दाग दिया। फिर क्या था अफसर भड़क गया और गुस्से में आगबबूला हो गया। लोक निर्माण विभाग के अफसर ने सवाल करने वाले शख्स को खरी खोटी सुना दी। इन दिनों दोनों के बीच बातचीत की रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर... Read More





जिले में पीडब्ल्यूडी की ओर से सौंदर्यीकरण के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इसमें पुलगांव मिनी माता चौक से नेहरू नगर तक और पुलगांव चौक से जेवरा-सिरसा तक फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। दुर्ग शहर में मोहन नगर गुरुद्वार के पास चल रहे सड़क निर्माण को लेकर उस सज्जन को आपत्तियां थी। इसलिए महोदय ने अधूरी जानकारी के साथ साहब को कॉल कर दिया।






























