जांजगीर। जिले में भाई भाई के ऐसा विवाद हुआ कि एक ने दूसरे की हत्या कर दी। यही नहीं हत्या के बाद सुबूत मिटाने शव को घर के बाड़ी में दफना दिया। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। यह पूरी वारदात गुरुवार देर रात को हुई और शुक्रवार सुबह पड़ोसियों की पूछताछ में हत्या की बात सामाने आई। फिर पुलिस को बुलाकर आरोपी व उसके दो नाबालिग साथियों को सौंपा गया।
यह सनसनीखेज मामला जांजगीर जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने दो साथियों के साथ मिलकर अपने मौसेरे भाई की हत्या कर दी। हत्या की वजह पैसों का विवाद बताया जा रहा है। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने अपने दो नाबालिग दोस्तों के साथ मौसेरे भाई का गला घोंटा और उसके मरने के बाद उसकी लाश का बाड़ी में दफना दिया। इस दौरान दोनों के बीच काफी झूमा झटकी भी हुई।
मिली जानकारी के अनुसर परसा गांव निवासी मयंक सिदार (21) को लेकर कहा जा रहा है कि अक्सर वह घर से पैसा न मिलने को लेकर विवाद करता था। इसे लेकन उसका मौसेरे भाई भास्कर से विवाद होता रहता था। मयंक की मां बिलासपुर के अस्पताल भर्ती है। गुरुवार को उसे देखने के बाद वह अपनी बड़ी मां के बेटे राजा सिदार के साथ लौटा था। रात को राजा सिदार घर के दूसरी ओर सो गया।
घर के सभी लोग बिलासपुर अस्पताल में होने के कारण घर पर कोई बड़ा नहीं था। इस बीच मयंक सिदार का अपने मौसेरे भाई भास्कर से पैसों को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ा तो मयंक भास्कर को मारने लगा। इसके बाद भास्कर अपने दो नाबालिग दोस्तों को बुलाकर लाया और मयंक का गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसकी लाश को घर के बाहर ही बाड़ी में दफना दिया।
इधर शोर शराबा सुनकर घर के दूसरी ओर सोए राजा सिदार की नींद खुल गई थी। राजा पहुंचा और भास्कर से पूछने लगा क्या हुआ। उसने यह भी पूछा कि मयंक कहां है। इस पर भास्कर ने कहा दिया उसे पता नहीं। इस दौरान राजा ने देखा कि कमरे का सामान बिखरा है और घसीटे जाने के निशान भी हैं। उस वक्त वह चला गया और शुक्रवार को सुबह पड़ोसियों के बुलाकर लाया।
पड़ोसियों ने भास्कर से मयंक के बारे में पूछताछ की तो पहले तो वह काफी टाल मटोल करता रहा। लेकिन कुछ देर में ही वह टूट गया और सारी बात बता दी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया और आरोपी भास्कर व उसके दोनों नाबालिग साथियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच की है।